गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

आर्यावर्त बैंक में टिकोरा चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। बुधवार को टिकोरा चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह ने कांस्टेबल आशीष चौहान के साथ टिकोरा स्थित आर्यावर्त बैंक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैंक के पास खड़े वाहनों की जांच की। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा और खाता धारकों को धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक किया। उन्होंने मौजूद खाताधारकों से कहा कि बिना किसी काम के बैंक के अंदर किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों के ऊपर नजर रखी जा रही है। आप सभी अनजान व्यक्ति से मदद कतई न लें। आप को बैंक परिसर में कोई संदिग्ध व्यक्ति लगता है तो तत्काल हमें सूचित करें।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!