गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्वार्थनगर : बेलहिया मन्दिर पर डा0 विमल द्विवेदी, कन्हैया पासवान व राकेश दत्त ने डोला कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्वार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर स्थित बेलहिया मन्दिर के मां दुर्गा मन्दिर सेवा सीमित के अध्यक्ष डा0 विमल द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी राकेश दत्त त्रिपाठी, मन्दिर के मुख्य पुजारी सुनील मिश्रा, जिले के मा0 गणमान्य दुर्गा के भक्त डोला कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सभी लोग मां की आराधना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त कियें, तत्पश्चात पूजा अर्चन की कार्यक्रम के विधिवत शुरुआत किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने बताया कि 2007 से अभी तक डोला कार्यक्रम मां का जागरण पूरी रात होता है। वहीं मां दुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष डा0 विमल द्विवेदी ने कहा की मां दुर्गा सभी का कल्याण करें। पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी राकेश दत्त त्रिपाठी ने दशहरे पर लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा कि मां की कृपा सभी पर बनी रहे और मां दुर्गा सभी लोगों का कल्याण करें। वही मुख्य पुजारी सुनील मिश्रा के साथ अशोक तिवारी, रमाकान्त मिश्रा, अमरजीत तमाम गणमान्य मां के भक्ति कार्यक्रम में बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!