नगर पंचायत इटवा में गणेश विसर्जन का भव्य आयोजन

इटवा/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत इटवा में बीते दिन को गणेश प्रतिमा का विसर्जन देर रात तक चला। नगर पंचायत इटवा मुख्यालय से शोभायात्रा निकाली गई। भक्तिगीतों पर युवा नृत्य करते रहें। श्रद्धालओं ने अबीर-गुलाल उड़ाया। विसर्जन यात्रा में जय श्रीराम और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजते रहे। इटवा मुख्य चौराहे पर मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। करहिया पुल के पास प्रतिमा का विसर्जन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक मूर्तियों का विसर्जन हुआ। गणेश उत्सव नौ दिनों तक थाने के सामने स्थित मैदान पर मनाया गया। उत्सव की शुरुआत कलश यात्रा से हुई थी। अन्तिम दिन हवन-पूजन और भण।डारे का आयोजन किया गया। नौ दिनों तक रात में रामलीला का मंचन हुआ। विसर्जन से पहले प्रतिमा को इटवा-बिस्कोहर, बढ़नी, बांसी और डुमरियागंज मार्गों पर ले जाया गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पूजा-अर्चना की। शान्ति व्यवस्था के लिए इटवा थाना एसएचओ श्याम सुन्दर तिवारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल, राधे राधे ग्रुप अध्यक्ष विनय सोनी, आचार्य ओम प्रकाश पाण्डेय, शिव विलास सोनी, अशोक सोनी, दीपक सोनी, उमेश सोनी, सतीश सोनी, सत्यम मोदनवाल, हरिओम सोनी, शुभम सोनी, रोहन सोनी, प्रिन्स सोनी, राजेश सोनी, प्रभात सोनी, आकाश सोनी, संजय सोनी, हर्षित सोनी, दिनेश सोनी, शिव मंगल सोनी, सुरेन्द्र सोनी आदि उपस्थित रहें।




