गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

भ्रष्टाचार के विरोध-प्रदर्शन मे शामिल हुए कई राष्ट्रीय दल, अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन भी डटे रहे ग्रामीण

बहराइच। भ्रष्टाचार के विरोध-प्रदर्शन में कई राष्ट्रीय दल शामिल हुए। शिव सेना नेता रोशन नाविक ने दी चेतावनी दी कि अगर दो दिन में मांग पूरी नहीं हुई तो चक्का जाम किया जायेगा। मिली जानकारी अनुसार लखनऊ के शोभाराम फाउन्डेशन जन सेवा के तत्वाधान में भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चे पर शासन को जगाने एवं मांग पूरी होने के लिए बहराइच कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना-प्रदर्शन 18 सितम्बर 12 बजे से शुरू होकर दूसरे दिन 19 सितम्बर तक सैकड़ो ग्रामीण वासी डटे रहे। शोभाराम जनसेवा फाउंडेशन के समर्थन मे धर्मसेना के जिलाध्यक्ष विमल वर्मा, राष्ट्रवादी पार्टी के नेता राजेश जायसवाल, मौजीलाल मिश्रा, अंकित मिश्रा ने इस भ्रष्टाचार पर शोभाराम जनसेवा फाउन्डेशन को समर्थन देते हुए कहा कि इस भ्रष्टाचार में शासन के द्वारा यदि मांग नही पूरी हुई तो उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। ग्राम पंचायत बरूही (बनपुरपा) जगतापुर, विकास खण्ड हुजूरपुर तहसील बहराइच में वर्ष 2019-20 से 2025 तक हुए करोंड़ों के घोटाले को लेकर धन संबंधी भ्रष्टाचार, घोटाला, घपला धान्धली के दोषी ग्राम प्रधान सुधीर कुमार सिंह उर्फ भयंकर सिंह ने आय से अधिक सम्पति बनाया। इन्ही सबके साथ और भी बिन्दुओं पर शोभाराम फाउन्डेशन के ध्रुव कुमार सिंह सदस्य व भूपेंद्र सिंह शोभाराम फाउन्डेशन के प्रदेश सचिव एवं सैकडो ग्रामीण जन इस हुए भारी-भरकम भ्रष्टाचार के खिलाफ बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरनास्थल पर इकट्ठा होकर शासन व प्रशासन को जगाने के लिए मोर्चा खोल दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!