सीएमओ ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण

बलरामपुर। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने विकास खण्ड बलरामपुर के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया। सबसे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर लालाजोत का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आफिया अख्तर उपस्थित थीं। उनके द्वारा निरीक्षण के समय तक कुल तेरह मरीजों का उपचार किया गया था। इसके पश्चात सीएमओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर आबर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनूप कुमार पटेल उपस्थित थे। उनके द्वारा निरीक्षण के समय तक ओपीडी में कुल पंद्रह मरीजों का उपचार किया गया था। सीएमओ ने दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों का गैर संचारी रोगों का स्क्रीनिंग अवश्य किया जाए तथा जो मरीज गैर संचारी रोगों से ग्रसित हो उनका फॉलो अप जरूर किया जाए। निरीक्षण के समय जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा , डीएमओ राजेश पाण्डेय उपस्थित रहे।




