22 को होगा माटीकला जागरूकता कार्यक्रम

सिद्वार्थनगर।उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड/उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा जनपद-सिद्धार्थनगर में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के माटी शिल्पकला के उद्यमियों/शिल्पियों के समन्वित विकास हेतु कामगारों के उन्नयन, सत्त विकास एवं उ0प्र0 माटीकला बोर्ड की योजनाओं की जानकारी एवं जन सामान्य में माटीकला के उत्पादों की गुणवत्ता, उपयोगिता, पर्यावरण संरक्षण एवं आधुनिक तकनीकी के दृष्टिगत प्रयोग का व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 22.01.2025 को 11रू00 बजे अम्बेडकर सभागार विकास भवन परिसर सिद्धार्थनगर में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में माटीकला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को सम्मानित भी किया जायेगा एवं परम्परागत कारीगर माटीकला/कुम्हारी कला से जुड़े व्यक्तियों माटीकला के बर्तनों के उपयोग सम्बन्धित जानकारी भी दिया जायेगा।अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर-9580503136, 9453938215 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उक्त आशय की जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सिद्धार्थनगर गंगाधर दूबे ने दी है।




