गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: मोहर्रम जुलूस की निगरानी में बने 5 जोन 21 शेक्टर- एएसपी

कर्सर...........सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।एएसपी सुरेश चन्द्र रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि,जनपद में मोहर्रम त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु संपूर्ण जनपद को कुल 5 जोन और 21 सेक्टर में बांटकर सुदृढ़ पुलिस प्रबंध किए गए हैं। सोमवार को जनपद में मोहर्रम पर कुल 57 जुलूस निकलेंगे।

मुख्य जुलूस हल्लौर थाना क्षेत्र डुमरियागंज का रहेगा। त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु कुल 7 क्षेत्राधिकारी, 21 थाना प्रभारी तथा 16 निरीक्षक , 107 उपनिरीक्षक , 405 कांस्टेबल/ हेड कांस्टेबल, 50 महिला आरक्षी, चार फायर टेंडर, 7 तत्काल रिएक्शन टीम , 14 टियर गैस स्क्वाड को ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं तथा यूपी 112 के 47वाहनों को भ्रमण शील रखा गया है। सीसीटीवी कैमरा की निगरानी व कंट्रोल रूम मय अनुश्रवण हेतु 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है ।

Related Articles

Back to top button