बुनियादी सुविधाएं सभी क्षेत्रवासियों को मिलें, यही कोशिश की जाती है – विधायक विनय वर्मा

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लाक के झरुआ में रविवार को आयोजित ग्राम चौपाल में मौजूद लोगों ने क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा से अपनी-अपनी समस्याओं को साझा किया। जिसके बाद उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहते हैं। बढ़नी में सीएचसी निर्माण, बढ़नी व शोहरतगढ़ में बस स्टेशन, अग्निशमन केन्द्र, बारात घर, खेल स्टेडियम जैसी नई से क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधाएं सभी क्षेत्रवासियों को मिलें, यही कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लोककल्याण कारी योजनाओं का लाभ सभी को बिना किसी भेदभाव का मिल रहा है। इस दौरान ग्राम प्रधान वीरेन्द्र जायसवाल, चन्द्रकेश भारती, रामदास मौर्य, प्रदीप कमलापुरी, अनिल मिश्र, रत्नेश सोनी, अशोक पासवान, सन्तोष पासवान, विजय पाण्डेय मौजूद रहे। इसी क्रम में शोहरतगढ़ ब्लाक के सेमरा में आयोजित ग्राम चौपाल में मौजूद लोगों ने क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा से अपनी-अपनी समस्याओं को साझा किया। जिसके बाद उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान बिष्णु कुमार सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहें।




