उत्तर प्रदेशश्रावस्ती
आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन का आयोजन

श्रावस्ती। विधायक पंडित राम फेरन पाण्डेय के इकौना स्थित आवास पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करनैलगंज विधायक अजय सिंह रहे। इस अवसर पर जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी, जिला मंत्री अरुण पाण्डेय, मीडिया प्रभारी संजू तिवारी एवं महामंत्री युवा मोर्चा राणा प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी भावना, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण के प्रति नई ऊर्जा का संचार करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि युवा ही आत्मनिर्भर भारत का आधार हैं और स्वदेशी उसकी आत्मा निर्भर रहे।




