गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बहराइच : नारी संघ संस्था ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। नारी संघ संस्था ने 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में मजदूर दिवस का आयोजन कर जन- जन को जागरूक किया। इसी के तहत ग्राम पंचायत भखरौली कनपुरवा, भखरौली मुंगेशपुर, सिद्दरखी, सराय कनहर, परसेंडी के नारी संघ ने बैठक कर मजदूर दिवस को धूम धाम से मनाया जिसमे अपराजिता के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संस्था प्रमुख किरण वैश्य द्वारा इस दिवस की चर्चा कर बताया गया कि हर साल 1 मई को पूरी दुनिया में मजदूर दिवस मनाया जाता है। इस दिन को श्रम दिवस, कामगार दिवस के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन मजदूरों के अधिकार, न्याय और कामकाजी स्थिति पर बात करने, दिक्कतों को जानने और सुधार करने से जुड़ा हुआ है। कार्यकर्ता अर्पिता द्वारा बताया गया कि भारत में कब शुरू हुई।

इसकी शुरुआत देश में मजदूर दिवस को मनाने की सबसे पहले चेन्नई में साल 1923 में हुई थी। इस दिन को मनाने की शुरुआत सबसे पहले लेफ्ट पार्टी (द लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान) ने की थी। फिर देश के कई अन्य मजदूर संगठनों ने भी इस दिन को मनाने की शुरुआत कर दी। जिसके बाद हर साल 01 मई को भारत में भी मजदूर दिवस मनाया जाता है। कार्यकर्ता नमन द्वारा इस बार मजदूर दिवस की थीम के बारे में बताया गया जलवायु परिवर्तन के बीच काम की जगह पर श्रमिकों के स्वास्थय और सुरक्षा को सुनिश्चित करना। इसी क्रम में मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया गया। जिसमे सोनी और जितेंद्र द्वारा सभी ग्राम वासियों को शत प्रतिशत मतदान दिलाने की शपथ ली गई। कार्यक्रम के दौरान नारी संघ लीडर गोला देवी, मौगी देवी, भूरा देवी, सावित्री, नारी संघ पुरुष, घनश्याम, राजकुमार, नन्हू, पेशकर, किशोर, किशोरियां, बच्चे, सचिव राकेश वर्मा, विकास प्रजापति ग्राम रोजगार सेवक अमरेंद्र सिंह, बीडीसी राजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान कमलेश अपराजिता कार्यकर्ता किरण वैश्य, अर्पिता, नमन, सोनी, जितेंद्र वा अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button