लोटन ब्लाक पर आईएएस अफसर आयुष अग्रवाल ने लिया बी.डी.ओ.का चार्ज

लोटन/सिद्धार्थनगर। लोटन ब्लाक की जिम्मेदारी आईएएस अफसर आयुष अग्रवाल के हाथों में सौंपी गई है। सोमवार को उन्होंने लोटन ब्लाक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। लोटन ब्लाक का बी.डी.ओ.का पदभार अभी तक बीडीओ बर्डपुर विजय कुमार सिंह के पास था। नवागत आईएएस अफसर आयुष अग्रवाल को कार्यभार ग्रहण करने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता ब्लाक को विकास को गति देना और जनता की समस्याओं का समाधान करना होगा, इसके लिए वह ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को बढ़ावा देने और जनता की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर समाधान करेंगे। ब्लाक स्थापना के बाद पहली बार लोटन ब्लाक का कार्यभार एक आईएएस अफसर को सौंपी गई है। ब्लाक पर आईएएस अफसर की तैनाती से विकास और प्रशासन और भी बेहतर होने की आशाएं बढ गई हैं । ब्लाक के विकास के लिए नई योजनाएं बनाएंगे और उनका क्रियान्वयन करेंगे, जिससे ब्लाक के लोगों को बेहतर सुविधाएं और सेवाएं मिल सकें।आईएएस अफसर की तैनाती के बाद लोगों में उम्मीद है जगी है कि लोटन ब्लाक का भविष्य उज्ज्वल होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं और सेवाएं मिलेंगी।




