गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा का आवेदन शुरू

संत कबीर नगर प्रभारी प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्याराय श्रीकांत तिवारी ने जनपद संत कबीर नगर के सर्व साधारण को सूचित किया है कि अगले सत्र 2026-27 में कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा सम्बन्धित आवेदन पत्र ऑनलाईन भरे जा रहे हैं। अभ्यर्थी, जो जिले के प्रमाणिक निवासी है और शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उसी जिले में सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा-5 में पढ़ रहे है, जहाँ जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित हो रहा है और जिसमें वे प्रवेश पाना चाहते है, वे पात्र हैं। हर कक्षा में शैक्षणिक सत्र में पूरा अध्ययन किया हो और सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3 और कक्षा-4 उत्तीर्ण किया हो। साथ ही 01.05.2014 से 31.07.2016 (दोनों तारीखें शामिल) के बीच जन्म हो। उक्त हेतु नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाईट ूूू.दंअवकंलं.हवअ.पद पर जाकर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। जिसका अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 है। प्रवेश परीक्षा दिनांक 13.12.2025 को आयोजित की जायेगी। किसी भी समस्या हेतु विद्यालय में बने हेल्प डेस्क मोबाईल नं० 090393076, 7351953831, 9451059207 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!