एक ही नाम से दो जगह चल रहा अस्पताल, स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप अस्पताल में नहीं हो रहा मरीजों का इलाज
इलाज करते समय मरीजों के साफ सफाई का नहीं रखा जाता ध्यान

बहराइच। बहराइच जिले के राजी चौराहा पर स्थित लखनऊ सेवा केंद्र जो अवैध हॉस्पिटलों का बड़ा मकडा जाल फैलाया हुआ है और एक ही नाम से कई जगह जिले में अस्पताल चलाए जा रहे हैं। राजी चौराहा पर लखनऊ सेवा केंद्र हॉस्पिटल अवैध रूप से चलाया जाता है और अस्पताल में साफ़ देखा जा सकता है कि किस प्रकार गंदगी का अंबार है। साफ सफाई अच्छी तरीके से न होने के कारण इलाज की जगह पर मरीजों को गंभीर बीमारियां होने का खतरा लगातार बना हुआ है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि एक ही डिग्री पर जिले में कई जगह एक ही नाम से हॉस्पिटल का संचालन हो रहा है। सूत्रों के अनुसार डॉक्टर का नाम डॉक्टर रजा बताया गया तथा गरीब टेंपो रिक्शा वालों को लालच देकर मरीज को अस्पताल पर बुलाकर हर प्रकार के मरीज को भर्ती कर लेते हैं और अवैध इलाज करते हैं। यहां पर बड़ा सवाल एक और है कि क्षेत्र की आशा बहू सरकारी अस्पतालों से मरीज को निकाल कर लखनऊ जन सेवा केंद्र हॉस्पिटल राजी चौराहा पर लाकर भर्ती कराया जाता है और मोटा कमीशन दिया जाता है और भर्ती करने के बाद मनमानीपूर्ण तरीके से मोटी रकम वसूल करते हैं और शासन प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर अपनी जेब भरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। गरीबों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सरकार अनेक प्रकार के संसाधन उपलब्ध करा रही है वहीं कुछ डॉक्टर सरकार की छवि को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जहां उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने बेहतर सेवा देने के लिए अनेक योजनाएं बनाई है वहीं कुछ भ्रष्ट डॉक्टर योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। अस्पताल में कोई मानक नहीं पाया गया। मीडिया कर्मियों ने जाकर इसकी जानकारी लिया तो यह मालूम हुआ कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और अस्पतालों में स्वास्थ्य मानक के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है तथा डॉक्टर मीडिया कर्मियों से भागते नजर आए। उत्तर प्रदेश के किस कानून में लिखा है कि एक रजिस्ट्रेशन पर दो जगह अस्पताल चलाए जाए। अब देखना है कि अवैध अस्पतालों पर क्या कार्रवाई होगी तथा नए जिला अधिकारी ऐसे लोगों की नकेल कब कसेंगे।



