गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत साथ में स्मार्ट क्लास का एसडीएम ने किया उद्घाटन

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के उदयराज पब्लिक स्कूल ,मधवापुर में वार्षिक परीक्षाफल ,पुरस्कार वितरण एवं स्मार्ट क्लास उदघाटन समारोह सोमवार को हुआ। इस कड़ी में विद्यालय परिसर में सत्र 2024-25 में अपनी-अपनी कक्षाओ में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र/छात्राओ को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र एवं विद्यालय में सर्वाेच्च अंक पाने वाले छात्रा को विशेष पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया।इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी कल्याण सिंह मौर्य के कर कमलों द्वारा मेधावी छात्र /छात्राओं को सम्मान प्राप्त हुआ तथा उन्होंने समस्त छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कक्षाओ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रायें -अनवी सिंह ,वरुण सिंह ,कोमल सिंह,खुशबू सिंह, श्रेया उपाध्याय ,सरिता ,दृष्टि ,मार्कण्डेय,शिवि,अविनाश,अश्वनी,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रायें -अंश राय ,फरहान,आशीष,हिमांशु,हस्सान हिमांशु कुमार ,अंशिका, शिफा,चांदनी,अंजनी ,प्रिंस तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रायें – अभिनंदन ,अनीश,दिव्यांश, सोमनाथ,प्रिंस,विशेष, नूरजहां,तस्मिया,विंध्यवासिनी,शशि, इश्तियाक आदि लोग सम्मानित हुए।सत्र में विद्यालय में सर्वाेच्च अंक प्राप्त छात्रा-कोमल सिंह को उप जिलाधिकारी ने सम्मानित करते हुए सभी होनहारों के उज्ज्वल और कल्याणकारी भविष्य की शुभकामनाएं ज्ञापित किया।इस मौके पर उमेश सिंह, सूरज,दिनेश सिंह रामसागर यादव ,घनश्याम गुप्ता, ओमप्रकाश उपाध्याय,ओम प्रकाश पाठक, रीता,सुखराम ,राम नारायण त्रिपाठी, रमेश गिरि,सुशील उपाध्याय, संतोष वर्मा, गौरीशंकर, प्रेमचंद्र, बृजेश, मुख्तार,अवधेश,आदि के अलावा शिक्षकगण पुष्कर त्रिपाठी,जयप्रकाश पांडेय ,लवकुश पांडेय ,शिवा शंकर पांडेय ,फरहत जमी,रूपा ,पूजा त्रिपाठी, वीरेन्द्र कुमार ,रुक्मिणी मिश्रा ,संदीप गौंड ,बाल कृष्ण वर्मा,श्वेता मिश्रा, सुरेंद्र मणि , आदि की उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन लवकुश पांडेय ने और अंत में आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापन विद्यालय के निदेशक -अनिल कुमार उपाध्याय ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!