दर्शनमात्र से ही होता भक्तों का कल्याण

सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लाक व गांव में स्थित मां योगमाया के दर्शन मात्र से सभी भक्तों की मुरादें पूरी होती हैं। दूर-दूर से लोग यहां दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। इस मंदिर में बच्चों का मुंडन संस्कार कराने व बाल अर्पित करने की परंपरा व जनेऊ संस्कार की परंपरा वर्षों से है अभी भी लोग इस प्रथा का निवर्हन करते हें। नवरात्र में दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं यहां नवरात्रि एवं मौनी अमावस्या पर भव्य मेले का आयोजन भी किया जाता है प्रत्येक सोमवार,एवं शुक्रवार को भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिलती है दूर दूर से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर के चारो तरफ दुकानें, छायादार वृक्ष मंदिर को सुशोभित करते है एवं श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था है नवरात्र में भक्तों की भारी भीड़ होती है।
कैसे पहुँचें
गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा रेलखंड के सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन से 12 किमी. दक्षिण तथा बस्ती सिद्धार्थनगर मुख्य मार्ग से जोगिया ब्लाक मुख्यालय से सटे योग माया देवी मंदिर पर भक्त आसानी से पहुंच सकते है।




