पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत

बहराइच । पूरे देश में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। चांद के दीदार के साथ ही सुहागिनों ने अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया। देशभर में चांद निकलने के साथ ही महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत पूरा किया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखते हुए चांद को अर्घ्य देकर व्रत को पूरा किया। इसके साथ ही पति की लंबी आयु की कामना करते हुए प्रार्थना की। दून में रात 07रू42 बजे चांद दिखाई दिया। करवा चौथ का पावन व्रत देशभर में चंद्रमा के दर्शन के साथ ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए रखा गया यह निर्जला उपवास, जैसे ही रात को चंद्रमा निकला,पूरे भक्ति भाव के साथ पूर्ण किया गया। स्पार्क कालेज की डायरेक्टर व भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डा. अभिलाषा वर्मा ने भी करवा चौथ का व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना की।




