हैंडपंप हुआ बदहाल, अपनी दुर्दशा पर बहा रहा आंसू

मिहींपुरवा/बहराइच। मिहींपुरवा विकासखंड के परिसर में लगे हैंडपंप की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। सभी लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने वाला यह हैंडपंप अब अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है , वहीं मरम्मत के अभाव में यह हैंडपंप शोपीस बनकर रह गया है। ऐसे में ब्लॉक मुख्यालय तक आने वाले ग्रामीणों का कहना है कि यह हैंडपंप कई महीनों से खराब है तथा गंदा पानी पीना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया। ब्लॉक परिसर जैसा महत्वपूर्ण स्थान होने के बावजूद बुनियादी सुविधा की यह अनदेखी गंभीर सवाल खड़ा करता है। ऐसे में ब्लॉक मुख्यालय तक आने वाली जनता जनार्दन का आरोप है कि अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही के चलते आमजन को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है वहीं जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जब ब्लॉकों में पानी की समस्या है तो फिर ग्राम पंचायत में कितनी लापरवाही होगी यह चिंताजनक बात है।




