अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के 94 पुण्यतिथि पर निकाली गई शहीद नमन यात्रा

खुटेहना/बहराइच। अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद के 94वें पुण्यतिथि पर कांग्रेस सेवादल के निवर्तमान अध्यक्ष एवं दाण्डी यात्री इन्द्र कुमार यादव के संयोजन शहीद नमन यात्रा पचपेडवा सरसा से स्वामी सत्य देवानंद जी के आश्रम गोण्डा बहराइच मार्ग खुटेहना तक निकाल कर चन्द्र शेखर आजाद जी अमर रहें, जब तक सूरज चाँद रहेगा, आजाद जी का नाम रहेगा जैसे गगन भेदी नारों से नमन किया गया। इस दौरान देश व समाज में सुरसा की तरह मुंह फैला रही मंहगाई पर लोगों के बीच जाकर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने होली रमजान तथा शादी विवाह के अवसर पर बेतहाशा मूल्यवृद्धि पर अपनी दर्द बयां करते हुए जनहित में तत्काल अंकुश लगाने की पुरजोर तरीके से मांग रखी। उक्त अवसर पर वरिष्ठ नेता विनय सिंह ने कहा कि अपनी अंतिम सांस तक अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लडने वाले चन्द्र शेखर आजाद के शहादत पर सम्पूर्ण देश और समाज में आक्रोश तथा असन्तोष आग की तरह फैला था ; उन्होंने अंग्रेजों के अन्याय और अत्याचार के सामने झुकने से इंकार किया तथा देश की आज़ादी के लिए लाखों युवाओं को प्रेरित किया था ; जो आज भी करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत है। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी और अमर बलिदानी वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद कमर पर पिस्टल, कांधे पर जनेऊ तथा सदैव मूंछों पर ताव फेरने वाले टाइगर सदैव आजाद थे और आजाद रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक इन्द्र कुमार यादव ने कहा कि 27 फरवरी 1931 को देश की खातिर शहीद चन्द्र शेखर आजाद अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ साहस और बलिदान के मिसाल थे। ऐसे अमर क्रांतिकारी के स्वप्नों का भारत बनाने के लिए हमें भी आजाद के नक्शे कदम पर चलने की जरूरत है। संचालन विपुल मिश्रा अध्यक्ष युवा कांग्रेस ने किया। उन्होंने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अंकित तिवारी के पिता के निधन पर दो मिनट का शोक रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर एहसान वारिस, रामदीन गौतम,राम नरेश यादव, सत्येंद्र मोहन श्रीवास्तव,गिरधारी लाल तिवारी अशोक मिश्रा श्यामलाल यादव शिवनाथ चौहान अरविंद तिवारी राम शकल शुक्ल दक्षिणादीन अवस्थी राजेन्द्र सिंह नीरज कुमार सहित कई लोग शामिल रहे।



