भरथापुर के विस्थापितों के लिए सेमरहना में मुख्यमंत्री ने किया करोड़ों की योजनाओं का वितरण

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। जनपद के मिहींपुरवा क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत भरथापुर के विस्थापितों के लिए सेमरहना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के कर कमलों से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभार्थियों को वितरण किया गया। कार्यक्रम में कुल 118 हितग्राहियों को ₹21.55 करोड़ से अधिक की धनराशि का अंतरण किया गया। इसके साथ ही 136 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण तथा आवास के लिए भूमि के पट्टों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर लाभार्थियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके। इस दौरान स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




