फल एवं जुस के विक्रेता चिरागुल अंसारी को ले जाकर बेचा गया गौ मांस, पुलिस ने किया खुलासा
बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर हुए गोवध की घटना में ऐश मोहम्मद उर्फ समीर अंसारी, बबलू यादव उर्फ बिल्ला, जुबेर अंसारी व अबरार अहमदगिरफ्तार, प्रभारी निरीक्षक बांसी रामकृपाल शुक्ला एवं प्रभारी एसओजी उप निरीक्षक शेषनाथ यादव को मिली बड़ी सफलता।

सिद्धार्थनगर। जिले के थाना क्षेत्र अन्तर्गत दिनांक 18.01.2025 को बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित पचपेड़िया पुल के नीचे गोवंशीय पशु के अवशेष प्राप्त होने की सूचना मिली थी। उक्त सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस की 03 टीमों को लगाया गया। इसी क्रम में थाना बांसी पर मु0अ0सं0 10/2025 धारा 3/5।/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश का अभियोग बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गयीं। थाना बांसी पुलिस टीम व जनपदीय एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को काजी रुधौली से बांसी-डुमरियागंज रोड को जाने वाली नहर पर वाहनों की चेकिंग के दौरान काजी रुधौली की ओर से दो मोटरसाइकिल पर 03 व्यक्ति से आ रहे थें, तो उनको रुकने का इशारा किया गया तो इतने में दोनों मोटरसाइकिल चालक अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से पीछे मोडकर भागना चाहे कि दोनो गिर गयें। शक होने पर पुलिस द्वारा तीनों ब्यक्तियों को पकड़ लिया गया। जिसमें मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम ऐश मोहम्मद उर्फ समीर अंसारी पुत्र दोस्त मोहम्मद निवासी तुरकौलिया तिवारी थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर व दूसरे ने अपना नाम अबरार अहमद पुत्र इकबार अहमद निवासीपिपरा रामलाल, थाना पथरा बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर तथा दूसरी मोटरसाइकिल पर बैठे ब्यक्ति ने अपना नाम जबेर अंसारी पुत्र गामा निवासी पिपरा रामलाल थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर था। पूछताछ में तीनों व्यक्तियों ने बताया कि हमलोगों ने दिनांक 15.01.2025 की रात को बबलू यादव उर्फ बिल्ला पुत्र कम्मल यादव निवासी तुरकौलिया तिवारी थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के साथ मिलकर ग्राम कटसरया खुर्द व कटसरया कला के बीच से जाने वाली नहर के दक्षिण तरफ नहर के किनारे ही खेत में आवारा घूम रहे बछड़ा को काटकर उसका मांस को पालिथिन में रखकर दो बडे झोलों में रखकर मोटरसाइकिल से ऐश मोहम्मद उर्फ समीर अंसारी तथा बबलू यादव उर्फ बिल्ला तथा दूसरी मोटरसाइकिल हिरो सुपर स्प्लेण्डर नं0 यूपी 55 0864 पर जुबेर अंसारी व अबरार अहमद मांस से भरे झोले को लेकर बैठे तथा बछड़े का मुण्डी बबलू यादव उर्फ बिल्ला झोले के उपर रखकर डुमरियागंज वाले रोड की तरफ चल दिये। जब हम लोग बांसी-डुमरियागंज रोड पर पहुंचे तो वही पर नहर पुलिया पर अचानक बछड़े की मुण्डी को बबलू यादव उर्फ बिल्ला पुलिया के नीचे नहर में फेंक दिया। उसके बाद मांस को लेकर हम लोग डुमरियागंज बैदौला चौराहा स्थित फल एवं जुस के विक्रेता चिरागुल अंसारी को ले जाकर बेच दिये तथा उससे प्राप्त रुपये को आपस में बांट लिए। बछड़े को काटने का तरीका के बारें में बताये कि हम लोग पहले जानवर के पैरो को रस्सी से बांध देते है। उसके बाद गर्दन को मरोड कर जमीन पर गिरा देते है और गर्दन को चाकू से रेत कर अलग कर देते है तथा चमड़े को छीलकर अलग कर मांस का पीस बनाकर बेच देते है। अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी चाकू बोगदा, ठेहा को ग्राम कटसरया खुर्द के सामने स्थित नहर के किनारे झाडी से बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी किया गया तथा अन्य विधिक कार्यवाही को पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया। वहीं पुलिस द्वारा बरामदगी में 01 अदद बोगदा, 01 अदद चाकू, 01 अदद लकडी का ठीहा व 02 अदद मोटरसाइकिल था। इस दौरान गिरफ्तार करने पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बांसी रामकृपाल शुक्ला, प्रभारी एसओजी उप निरीक्षक शेषनाथ यादव, उप निरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक रामप्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी सुनील दूबे, मुख्य आरक्षी वीरबल यादव, मुख्य आरक्षी योगेश कुमार, आरक्षी उधम सिंह, सर्विलांस सेल से मुख्य आरक्षी जनार्दन प्रजापति, मुख्य आरक्षी हिन्दे आजाद, मुख्य आरक्षी विवेक मिश्रा, आरक्षी अभिनन्दन सिंह, एसओजी टीम से हेड कांस्टेबल राजीव शुक्ला, हेड कांस्टेबल आशुतोष धर दूबे, आरक्षी विरेन्द्र तिवारी, आरक्षी सत्येन्द्र कुमार, आरक्षी रोहित चौहान, आरक्षी छविराज यादव मौजूद रहें।




