गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्राची सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार मय पुलिस बल के साथ थाना स्थानीय पर दिनांक 16/06/2024 पर पंजीकृत मुवअवसंव 47/2024 धारा 354,504,506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुफियान पुत्र रमजान निवासी चेतरा पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर को 24 घंटे के अन्दर सेहरी मार्ग से सोमवार को गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया।

वहीं गिरफ्तार अभियुक्त सुफियान पुत्र रमजान निवासी चेतरा थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय, उप निरीक्षक सत्यदेव प्रसाद, उप निरीक्षक अशोक कुमार राय, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार पासवान व आरक्षी विपिन मिश्रा मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button