अपहरण कर पचास हजार रुपये की फिरौती लेने वाले 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बस्ती। विरेन्द्र सिंह पुत्र हरिराम ग्राम तंगोर थाना शाहबाद मारकण्डा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा को कस्बा परसरामपुर स्थित दुर्गा माता मंदिर जहां वादी हर महीने 8 व 22 तारीख को आकर आयुर्वेदिक औषधि बेचने का काम करता है। एक सफेद रंग की स्कार्पियों नं० न्च्33ठथ्0033 पर चार व्यक्तियों द्वारा जबदस्ती उठाकर स्कार्पियो मे बैठा लिया गया और 01 लाख रूपये की मांग किया गया। जिसके बाद स्कार्पियों से ले जाकर अयोध्या में देवकाली के पास उनके दो एटीएम से 50 हजार रूपये निकाल लिये एवं छोड़कर भाग गये। इस सम्बन्ध में थाना परसरामपुर पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर मु०अ०सं० 370/2025 धारा 140(2)/309(4) बीएनएस बनाम स्कार्पियों नं० न्च्33ठथ्0033 पर सवार चारों व्यक्ति नाम व पता अज्ञात पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में साक्ष्य जुटाने व खुलासे हेतु टीमों का गठन किया गया था। प्रकाश में आये अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना की सूचना पर कुछ लोग इसी तरह की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे इसी कड़ी आज दिनांक 26.12.2025 को समय करीब 10 बजे, हैदराबाद बगिया में पुलिस द्वारा छापा मारकर तीन अभियुक्तों को वाहन सहित गिरफ्तार किया गया। गैंग के द्वारा अपराध कारित करने के तरीके और उद्देश्य के संबंध में और भी जानकारी ली जा रही है। यह गैंग ज्यादातर झोला छाप डॉक्टरों को टारगेट करता है क्योंकि ये शिकायत नहीं करते हैं। गैंग के सभी सदस्यों के इलेक्ट्रानिक डिटेल्स तैयार किए जा रहे हैं, साथ ही इनके वॉयस सैंपल, फोटोग्राफ, छ।थ्प्ै विवरण, डोजियर तैयार की जा रही है। अपहत डाक्टर सकुशल बरामद है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों का विवरण बदल सिंह उर्फ वैभव सिंह, ग्राम रामगढ़, थाना शिवगढ़, जनपद सुलतानपुर उम्र लगभग 34 वर्ष, अरविंद वर्मा, पुत्र श्री राम वर्मा निवासी दकनेहता, थाना चंदापुर, जनपद रायबरेली उम्र लगभग 28 वर्ष , बब्बन सिंह उर्फ नवरत्न सिंह, पुत्र रामदेव सिंह, निवासी संतोषपुर, थाना चंदापुर, जनपद रायबरेली उम्र लगभग 24 वर्ष गिरफ्तार । इनके पास से मोबाइल, 14600 रुपए, स्कार्पियो 1(अदद) यूपी33 बीएफ 0033 बरामद किया गया गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष परसरामपुर भानु प्रताप सिंह, प्रभारी एसओजी विकास यादव, उ०नि० झारखंडेय पांडेय, उ०नि० महेंद्र सिंह, उ०नि उमेश वर्मा थाना परसरामपुर हे०का० राघवेंद्र दुबे, हे०का० राजेश कुमार सिंह, का० लवकुश सिंह थाना परसरामपुर, हे०का० रमेश यादव, हे०का० इरशाद खान, हे०का० अभय उपाध्याय, हे०का० शिवम यादव, का० चन्दन, एसओजी टीम, हे०का० सत्येन्द्र,सर्विलांस सेल मौजूद रहे।




