उत्तर प्रदेशश्रावस्ती
मिशन शक्ति 5.0: श्रावस्ती में छात्रा बनी एक दिन की सीएमओ

श्रावस्ती। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नारी सशक्तिकरण और महिलाओं में नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज श्रावस्ती में एक अनोखी पहल की गई। इस अवसर पर सीएमओ श्रावस्ती कार्यालय में छात्रा सरिता को एक दिन के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्रा सरिता का स्वागत किया तथा मिशन शक्ति के संदेशकृ“नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन” को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।




