गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

25 सालों से एक ही जगह पर जमे पेशकार के खिलाफ सिविल सिद्धार्थ बार ने दिया ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह व महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी के समक्ष अधिवक्ता पंकज कुमार सिंह ने एक शिकायत की प्रार्थना पत्र इस आशय का दिया की एसओसी चकबंदी के न्यायालय में कार्यरत पेशकार गौतम लगभग 20-25 वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं उनका व्यवहार सभी अधिवक्ताओं व वादकारियों के लिए समान नहीं है बल्कि दो एक अधिवक्ताओं पर उनकी विशेष मेहरबानी रहती है यहां तक की वह वादकारियों से मिलकर न्यायालय के फैसलों को भी प्रभावित करने का काम करते हैं और नाजायज़ संपत्ति बना लिए हैं जो सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन को कतई मंजूर नहीं है। अध्यक्ष व मंत्री ने तुरंत (एसओसी) बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सिद्धार्थ नगर को भ्रष्ट कर्मचारी गौतम के निलंबन व उनके संपत्तियों की जांच करने की मांग किया है। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने यह चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर समुचित कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरन हमको न्यायालय में तालाबंदी कर कार्य बंद करना पड़ेगा। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर की प्राथमिकता है निष्पक्ष व त्वरित न्याय सभी को मिले इसके समर्थन में प्रमोद दुबे प्रमोद कुमार सिंह अनिल कुमार विश्वकर्मा संतोष मिश्रा प्रभाकर मिश्रा दिवाकर दुबे बृजेश कुमार मिश्रा परमात्मा मिश्रा वीरेंद्र मिश्रा आज तमाम अधिवक्ता बार भवन में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!