उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत

बांसी/सिद्धार्थनगर। थाना कोतवाली बांसी के बांसी धानी मार्ग के गौहर चौराहे पर एक अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा जाने से बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गोनहाडीह निवासी विक्रम लोधी (26) पुत्र रामचंद्र और शिवदास (28) पुत्र प्रकाश गुरुवार की देर रात एक बाइक से अपने घर से किसी काम से बांसी आ रहे थे। गोहर चौराहा के पास तीव्र मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई। दोनों युवकों को गंभीर चोटे आई। इलाज के लिए दोनों को बांसी के 50 बेड अस्पताल लाया गया जहां दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संतोष कुमार तिवारी ने बताया है कि परिजनों की मौजूदगी में दोनों लाशों का पंचायत नामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



