गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सर्व प्राचीन, वैज्ञानिक समरस व पर्यावरण के हित में है हमारा नवसंवत्सर- राजीव नयन

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नौगढ़ नगर इकाई के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित चौत्र शुक्ल प्रतिपदा उत्सव अर्थात भारतीय हिंदू नव वर्ष कार्यक्रम हर्षाेल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आद्य सरसंघचालक प्रणाम से किया गया। बतौर अतिथि संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिद्धार्थनगर के आदरणीय विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा नव संवत्सर के कार्यक्रम को मनाना कोई नया नहीं है बल्कि सृष्टि के आरंभ से ही इसे लोग मनाते आ रहे हैं। हमारा नवसंवत्सर सर्व प्राचीन वैज्ञानिक ,समरस है साथ ही पर्यावरण के हित भी है, हमारी काल गणना न्यूनतम से विराटतम तक है , वहीं पश्चातय संवत्सर वैज्ञानिक भी नही है साथ ही सत्य से दूर-दूर तक इसका संबंध नहीं है सत्य कम काल्पनिक ज्यादा लगता है आज प्रभु श्री राम, महाराजा विक्रमादित्य व झूलेलाल जी संघ संस्थापक डॉ0 केशव बलिराम हेडगेवार जी का जन्मदिन भी है।आगे उन्होंने संघ संस्थापक पूज्य हेडगेवार जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और बाद में 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की, जिसका उद्देश्य भारत में सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना था। उनका जीवन अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और संगठन कौशल का प्रतीक था। भारत को एक संगठित, सशक्त और समरस समाज बनाना है। यह संगठन हिंदू संस्कृति और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में अनुशासन, सेवा और देशभक्ति की भावना विकसित करने पर जोर देता है। संघ का लक्ष्य भारत को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है, जहां समाज के सभी वर्गों में एकता और सामंजस्य बना रहे।संघ 1925 से स्वयं के लिए कुछ नहीं कर रहा है देश और दुनिया को सर्वांग सुंदर बनाने की कल्पना को शाखा के माध्यम से साकार करने का प्रयास कर रहा है। राष्ट्र भक्त स्वयंसेवकों द्वारा देश और राष्ट्र को आगे रखकर धर्म का संरक्षण व परम वैभव जैसे कठिन और दूरगामी लक्ष्य अविरल और अनथक सत्य साधना से अनवरत किया जा रहा है सब संघ का उद्देश्य राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाना है यह केवतल अपने विशिष्ट कार्य पद्धति के माध्यम से ही संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह नगर संघचालक मुरलीधर अग्रहरि ने की। उक्त अवसर पर जिला प्रचारक विशाल , जिला कार्यवाह शिवेंद्र सिंह , सह जिला कार्यवाह अविनाश जयसवाल व मनोज शर्मा , जिला प्रचार प्रमुख योगेश श्रीवास्तव, नगर प्रचारक मोहित , नगर कार्यवाह सौरभ , सह नगर कार्यवाह धनंजय रस्तोगी जी, नगर व्यवस्था प्रमुख श्री नंदलाल रस्तोगी जी, नगर बौद्धिक प्रमुख अभय त्रिपाठी , नगर प्रचार प्रमुख रुपेश ,डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव , विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष महादेव प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल , अध्यक्ष गोविंद माधव , दीपक मौर्य , विद्यार्थी सायं कार्यवाह विपुल , प्रेम नारायण , अरुण प्रजापति ,अखंड जी समेत अधिक संख्या में दायित्व धारी कार्यकर्ता बंधुओं , स्वयंसेवक बंधुओं तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!