मनबढ़ कोटेदार ने दिखाई गल्ला लेने गए लाभार्थियों के सामने दबंगई

बहराइच। कोटेदार अपनी दबंगई से इन दिनों बाज नहीं आ रहे हैं क्योंकि वह अपने आप को प्रशासन से भी बड़ा मानते हैं। लाभार्थियों को कम राशन देने का मामला आए दिन देखने को मिलता है। इसी किताब बहराइच जिले के खैरा धौकल ग्राम पंचायत में राशन कम देने पर कोटेदार की लाभार्थियों से मार पीट हो गई। मिली जानकारी अनुसार जनपद बहराइच विकासखंड शिवपुर के ग्राम पंचायत खैरा धौकल लोधन पुरवा का पूरा मामला है जहां पर ग्रामीणों द्वारा राशन लेने पहुंचे कोटेदार के घर राशन कम देने पर कहा सुनी हो गयी और कोटेदार और ग्रामीणों में नोक झोक के साथ मारपीट हुई तो ग्रामीणों ने थाना राम गांव में जाकर प्रार्थना पत्र दिया और बहराइच क्ड बंगले पर जाकर भी प्रार्थना पत्र दिया तथा दबंग मनबढ़ कोटेदार के ऊपर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। खैरा धौकल गांव के रहने वाले रामनाथ ने बताया कि मैं कोटेदार के घर राशन लेने के लिए गया था तो वह 4 किलो चावल देने लगा तो मैंने कहा कि मुझे चावल और गेहूं दोनों लेना है तो उसने कहा कि तुम नेतागिरी ज्यादा कर रहे हो मैंने बोला कि ऐसा नहीं फिर कुछ देर बाद अनिल कोटेदार ने आकर मेरा मुंह पकड़ लिया और तौलने वाले तराजू के बर्तन से मेरे सर पर मार दिया। ग्रामीणों ने कोटा हटाने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया।




