गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाजपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि के अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। कन्हैया पासवान ने श्रद्धेय पंडित जी को नमन करते हुए कहा अपना संपूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा में समर्पित करने वाले अंत्योदय एकात्म एंव मानववाद के प्रणेता मां भारती के महान सपूत त्याग और तपस्या के प्रति मूर्ति प्रखर राष्ट्रवादी एवं हम सब कार्यकर्ताओं की पथ प्रदर्शक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय उनके ही पदचिह्नों पर प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता आज कार्य कर रहा है और अंत्योदय को आगे बढ़ा रहा है। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य,जिला मंत्री अजय उपाध्याय,अरविंद उपाध्याय,गुड्डू त्रिपाठी,श्यामविहारी जायसवाल,नगर अध्यक्ष महेश वर्मा,अनुराग गगन,अरविंद पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!