गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

महंगी दरों और खाद की किल्लत से बढ़ी किसानों की परेशानी

बहराइच। खाद की किल्लत और महंगी दरों ने बहराइच के मिहींपुरवा ब्लॉक अंतर्गत रायबोझा सहकारी समित में किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। लोकल यूरिया 45 किलोग्राम की बोरी 400 रुपये में बेची जा रही है, जिससे किसान खेतों में मानक अनुरूप खाद नहीं लगा पा रहे और फसलें बर्बाद हो रही हैं।
सरकारी खाद वितरण में हुई गड़बड़ी
कवरेटी में तीन दिन पूर्व खाद पहुंचने से किसानों को राहत मिली, लेकिन उनकी खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। कवरेटी में 266 रुपये की बोरी 280 रुपये में बिकने लगी, और यह कार्य लेखपाल की मौजूदगी में हुआ। किसानों को एक बोरी खाद लेने के लिए 50 रुपये खर्च कर खेतौनी निकालनी पड़ रही है, जिससे प्रति बोरी लगभग 70 रुपये का बोझ बढ़ रहा है।
किसानों की समस्या पहले जैसी बरकरार
ब्लैक मार्केटिंग की मार झेल रहे किसानों पर फर्जी कवरेटी सचिव के गुर्गों के बनाए नियमों का अतिरिक्त बोझ है। सीजन निकलने के कगार पर होने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
आवश्यक कार्रवाई की दरकार
किसानों को मानक अनुरूप और उचित दर पर खाद मिल सके, इसके लिए प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करने की आव श्यकता है। जिम्मेदार अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और किसानों के हित में काम करना होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!