सांस्कृतिक कार्यक्रम विषयों को जीवन्त बनाते हैं: पवन कुमार
कम्पोजिट विद्यालय परसिया में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

शोहरतगढ/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र शोहरतगढ़़ के कम्पोजिट विद्यालय परसिया में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन कुमार रहें। विद्यालय द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ करने से पूर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक व पवन कुमार ने मां सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, भक्ति गीत, देशभक्ति गीत के साथ होली गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही बटोरी। प्रधान प्रतिनिधि पवन कुमार बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विषयों को जीवन्त बनाते हैं, जिससे उन्हें समझना और याद रखना आसान हो जाता है। ऐसा कार्यक्रम स्कूल को यादगार बनाने के साथ बच्चों को टीमवर्क, रचनात्मकता और संचार जैसे महत्वपूर्ण कौशल सीखने में मदद भी करती हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार उपाध्याय ने किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक मधुलिका खरे, सहायक अध्यापिका रेनू रानी, निर्मला पाल, सीमा देवी, प्रदीप कुमार उपाध्याय, अनुदेशक रवि प्रकाश ओझा, रसोइयां उषा देवी, शाकुन्तला देवी, गीता देवी, मीना देवी के साथ बच्चे और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।



