पयागपुर को मिली 37.65 करोड़ की सड़क परियोजना की सौगात
पयागपुर बहराइच। पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देने वाली महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को मंजूरी मिल गई है। पुरैना–विशेश्वरगंज–गंगाजमुनी बॉर्डर तक करीब 21 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस परियोजना पर कुल ₹37.65 करोड़ की लागत आएगी। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। परियोजना के पूरा होने से कई गांव सीधे मुख्य मार्ग से जुड़ जाएंगे। आवागमन सुगम होने के साथ यात्रा समय में भी कमी आएगी। सड़क चौड़ीकरण से दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी इस योजना से बढ़ावा मिलेगा। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने इसे क्षेत्र के विकास की बड़ी उपलब्धि बताया। सांसद करण भूषण सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से परियोजना को स्वीकृति मिली। परियोजना की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।




