सिद्धार्थनगर : क्षत्रिय महासभा का बैठक 29 सितम्बर को

दैनिक बुद्ध का सन्देश
लोटन/सिद्धार्थनगर। क्षत्रिय महासभा, उत्तर प्रदेश की बैठक दिनांक 29/09/2024 दिन रविवार को प्रातः 10ः30 बजे से रायल आर्किड मोटल, चंदवारा अयोध्या रोड, बाराबंकी प्रदेश में है जो बाराबंकी से अयोध्या रोड पर 15उत्तर किमी०पर स्थित है। अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय, प्रदेशीय पदाधिकारीगण, प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय तथा प्रदेशीय अध्यक्ष एवम् संयोजक गण और प्रदेश के सभी मण्डल अध्यक्ष/संयोजक गण एवम् जिलाध्यक्ष/संयोजक गण की उपस्थिति अनिवार्य है। अतःप्रदेश के सभी मण्डल अध्यक्ष गण एवम् जिलाध्यक्ष गण से अनुरोध है कि आप लोग समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें। कार्यकारिणी की सूची राष्ट्रीय एवम् प्रदेशीय नेतृत्व को उपलब्ध कराएं। एक विशेष आग्रह यह भी है कि समय का मूल्य समझते हुऐ प्रातः 10ः30 बजे तक पहुंचें।यह जानकारी अखिल क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर राजन सिंह ने दी, साथ ही समय से पहुॅचनें की अपील की।




