गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं स्कूल चलो अभियान की निकाली गई रैली

डुमरियागंज। डुमरियागंज विकासखंड के तमाम परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान की रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से बच्चों व अभिभावकों , ग्राम वासियों को जागरूक किया गया। डुमरियागंज विकासखंड के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भारत भारी, प्राथमिक विद्यालय बनकटी, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा, प्राथमिक विद्यालय चकफतेह, संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय तुरकौलिया, प्राथमिक विद्यालय गौरी पाठक, डोकरा आदि विद्यालयों में रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के नारे लगाते हुए हाथों में बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया। जागरूकता अभियान के संबंध में कंपोजिट विद्यालय भारत भारी के प्रधानाध्यापक रामविलास यादव ने बताया कि स्कूल के स्टाफ सहित अभिभावकों की उपस्थिति में गांव के विभिन्न जगहों पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज संजय कुमार ने बताया कि स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान की रैली निकल गई। यह अभियान निरंतर आगे भी चलता रहेगा। कुछ विद्यालयों में गुरुवार को भी रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी शिक्षकों से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!