गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

किसान संगोष्ठी कर किसानों को किया गया जागरूक

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र उसका बाजार के अमवा गांव के टोला बंजरहा में शनिवार को किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इफको एमसी के क्षेत्रीय अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने किसानों को इफको एमसी के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि किसान अपनी फसल में अच्छी दवा डालें, जिससे आपको फायदा मिले और फसल में उत्पादन भी प्राप्त हो। किसान खरीफ के फसल में धान की रोपाई करते है, तो किसान बीज को जांच लें और शोधित करके ही रोपाई करें। धान के फसल में लगने वाले खरपतवार मोथा किसानों के लिए बड़ी ही चुनौती रहती है। खरपतवार की दवा डालने पर भी बहुत की कम नष्ट होते है, अगर नष्ट होते है तो पुनः उग आते है। इसके लिए किसान को गहरी जुताई कर लेना चाहिए। इससे मिट्टी नीचे से ऊपर आ जाते है और खरपतवार सूख कर नष्ट हो जाते है। इन्होंने बताया कि इफको एमसी की दवा का प्रयोग करें, किसान को कम रुपये में दवा मिलेगा। इस संगोष्ठी कार्यक्रम में स्वर साधना के संस्थापक प्रमोद कुमार दूबे एवं एग्रीजंक्शन वन स्टॉप शॉप के प्रोपराइटर अनन्त कुमार मिश्र भी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!