उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सभी सरकारी बीज गोदाम पर धान का बीज उपलब्ध

सिद्धार्थनगर। धान की बोआई का समय हो गया है किसानों के लिए जिले में सभी राजकीय कृषि बीज भण्डार पर धान का बीज उपलब्ध हो गया है । जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल ने कहा कि बीज गोदाम पर उन्नतिशील प्रजाति उजन 7029,सरजू 52, सांभा 5204 एवं कालानामक धान का बीज उपलब्ध हो गया है किसानों के लिए 50 प्रतिशत के अनुदान पर मौजूद है जानकारी देते हुए कहा कि किसान आधारकार्ड और खतौनी साथ लेकर जाए जिससे उनको बीज उपलब्ध हो सके पीओएस मशीन में अंगूठा लगाकर ही किसान बीज ले।




