गोरखपुर : युवाओं को महान हस्तियों के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा- अर्पिता

दैनिक बुद्ध का सन्देश
गोरखपुर। बाबू पुरुषोत्तम दास राधा रमण दास महाविद्यालय कूड़ाघाट गोरखपुर एवं यायावरी वाया भोजपुरी के संयुक्त तत्वावधान में शो स्टॉपर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि स्वर संस्थान की अध्यक्ष अर्पिता उपाध्याय द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर सरस्वती वंदना खुशी शर्मा एवं बबली पासवान और स्वागत गीत अमृता कुमारी ओझा एवं विनीता ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि का स्वागत गौरव मणि त्रिपाठी द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान करके किया गया । मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को महान हस्तियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। ऐसे आयोजनो से युवा पीढी को सीखने एवं आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। भोजपुरी भाषा और संस्कृति मे एक चुंबकीय आकर्षण है। जो अपनी ओर आकर्षित करता है। हमें अपनी भाषा और संस्कृति पर सदैव गर्व करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ देव चंद प्रज्ञा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भोजपुरी संस्कृति साहित्य संस्कृति एवं सभ्यता किसी परिचय की मोहताज नहीं है। इसका एक समृद्ध इतिहास रहा है। भोजपुरी भाषा जन जन की भाषा है। भोजपुरी भाषा में अपनेपन का मीठास है। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजय प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विष्णु द्वितीय पुरस्कार संध्या साहनी तृतीय पुरस्कार शशि प्रकाश यादव एवं सांत्वना पुरस्कार संदीप झा ने प्राप्त किया। संचालन यायावरी वाया भोजपुरी की मीनी उपाध्याय एवं आभार ज्ञापन यायावरी वाया भोजपुरी की महाविद्यालय समन्वयक ज्योति यादव द्वारा किया गया।इस अवसर पर यायावरी वाया भोजपुरी के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी गौरव मणि त्रिपाठी सुधीर मिश्रा सोनू किशोर महाविद्यालय के शिक्षकगण कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



