सार्वजनिक रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणो ने उप जिलाधिकारी से की शिकायत

बस्ती। रुधौली तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत डड़वा के राजस्व महुआ के ग्रामीणों को आने जाने बदहाल स्तिथि का सामना छः महीने से करना पड़ रहा है वही के निषाद पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मराज निषाद ने ग्रामीणों को साथ लेकर रुधौली तहसील पर उपजिलाधिकारी को सार्वजनिक को लेकर ज्ञापन सौपा। जिलाध्यक्ष धर्मराज निषाद ने बताया कि सार्वजनिक रास्ता रामबक्स के घर से लेकर धनपत के घर तक जाने वाली रास्ते को गांव के ही रामबुझारत, रामनयन पुत्र महगू जो बिना किसी हक़ और अधिकार के जबरन कब्ज़ा किया जब गांव के लोगो द्वारा इसका विरोध करते है तो विपक्षी द्वारा माँ – बहन कि भद्दी – भद्दी गाली दी जाती है जबरन कब्ज़ा के कारण रास्ते कि स्तिथि काफ़ी बदहाल होने कि वजह से रास्ते मे जल जमाव भरा पड़ा हुआ जिसके लोगों के आने काफ़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा हैं और कई बार गांव के लोग चोटिल भी हो चुके है ऐसे गांव के अखिल, रामकिशोर, रविशंकर, आकाश, रमेश, अजीत, सुमिरन निषाद, शिव कुमार निषाद, चन्द्र प्रकाश, जीचंद्र, संजय, आजाद, अखिलेश कुमार, आदि दर्जनों लोगों ने ज्ञापन सौपा।




