छज्जा गिरने से दो बच्चो की मौत

खेसरहा/सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के सुपौली गांव के बजरंग मोड़ चौराहे के पास एक अर्ध निर्मित मकान की खिड़की का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में एक किशोर गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र कासाहिल रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, बजरंग मोड़ पर सुपौली निवासी सदरे आलम का अर्थ निर्मित मकान है। शनिवार को सुपौली निवासी साहिल (13) पुत्र राजू, गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र के शिवपुर निवासी सफाईकर्मी विनय का बेटा आयुष राज (12) और संतकबीनगर निवासी पीयूष (10) पुत्र वीरेंद्र अन्य लड़कों के साथ मकान के पास क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद मकान में चली गई। साहिल, आयुष और पीयूष गेंद लाने गए। तीनों छज्जे पर चढ़ गए इससे छज्जा ढह गया और तीनों उसमें दब गए। आसपास के लोगों ने निकाल कर सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने साहिल और आयुष को मृत घोषित कर दिया।




