स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही पर ब्डव् का बड़ा बयान

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, दिनांक 17 अक्टूबर 2025 की सुबह तीन बच्चों का सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद एक बच्चे की मौत हो गई थी उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना कर्तव्य निभाने के बजाय सुई-धागा मंगाने के लिए परिजनों को बाहर भेज दिया, जिससे बच्चों के इलाज में देरी हुई। यहां तक कि घायल को टांके तक नहीं लगाए गए। और बहराइच के लिए रेफर कर दिया गया मामले के तूल पकड़ने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ब्डव्) ने संज्ञान लिया और विभागीय जांच कराई। जांच में तीन कर्मचारियों को दोषी पाया गया, जिनका स्थानांतरण कर दिया गया है स्वास्थ्य विभाग में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारे पास धागा और सभी चिकित्सीय सामग्री पहले से उपलब्ध है। जिसने भी परिजनों से धागे की मांग की है, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




