गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डीएम की अध्यक्षता में आर0ओ0/ए0आर0ओ0 की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु हुई बैठक

सिद्धार्थनगर। आर0ओ0/ए0आर0ओ0 की परीक्षा नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता में सोमवार को अम्बेडकर सभागार में बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने आर0ओ0/ए0आर0ओ0 की परीक्षा नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने बताया कि 27 जुलाई 2025 को परीक्षा 9.30 से 12.30 तक जनपद के 17 केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। कुल 7464 अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा दिया जायेगा। परीक्षा से सम्बन्धित प्रश्नपत्रों को सुरक्षित कोषागार के डबल लाक में रखा जायेगा, परीक्षा तिथि को समयानुसार निकाला जायेगा। परीक्षा को सम्पन्न कराने हेतु सचल दल प्रभारी एवं सचल दल के सदस्यों की ड्यूटी लगायी गयी है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक की भी ड्यूटी लगायी गयी है। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था एवं शौचालय की साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। परीक्षा केन्द्रों पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था रहें। पुलिस विभाग द्वारा शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात किये गये हैं। परीक्षा केन्द्र के 500 मीटर के दायरे में फोटोकापी आदि की दुकानें बन्द रहेंगी तथा परीक्षा केन्द्र के आस-पास कोई संदिग्ध व्यक्ति न घूमने पाये। परीक्षार्थियों को गहन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाये कोई परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल अथवा इलेक्ट्रानिक गैजेट अन्दर न ले जाने पायें। जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारियां दी गयी हैं, समय से उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें तथा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर स्थिति के बारें में जानकारी प्राप्त कर लें। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य, क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी, तहसीलदार स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!