उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बाइक सवार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराया, घायल

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। थानाक्षेत्र शोहरतगढ़़ के रमवापुर नानकार में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराकर घायल हो गया। लोगों ने 112 पर फोन कर इसकी जानकारी दी। घायल को सीएचसी ले गये। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल 20 वर्षीय रामवृक्ष चौधरी पुत्र रघुनाथ अपने घर से निकलकर ग्राम साधू नगर में आर्केस्ट्रा देखने गया था।




