गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

संतकबीर नगर : विकासखंड मेहदावल एवं सांथा में 40 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों पर स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाताओं को किया गया जागरूक

संतकबीर नगर : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक ने बताया है कि अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष-2023 के क्रम में शासन की मंशा अनुरूप न्याय पंचायत स्तरीय श्री अन्न जागरूकता कार्यक्रम मेहदावल विकास खंड में नंदौर, दुर्गजोत, धौरापार अव्वल,मेहदावल एवं बघौली विकास खंड में तरकुलवा, साईबुजुर्ग, महनी में आयोजित किया गया। जागरूकता गोष्ठी को खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी कृषि द्वारा उद्बोधित किया गया। 
इस कार्यक्रम के साथ ही खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत बढाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के दृष्टिगत उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को उद्बोधित किया गया, जिससे कि आगामी चुनाव में मतदान हेतु मतदाताओं में जागरूकता बढ़े। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) द्वारा बताया गया कि श्रीअन्न की खेती पुराने समय में किसानों द्वारा की जाती थी और यह सेहत के लिए पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिससे मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर व हृदय की बीमारियां नहीं होती है। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) द्वारा बताया गया कि यह गोष्ठी मुख्यतः किसानो द्वारा श्री अन्न की खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ श्री अन्न के उपभोक्ताओं में भी इसकी गुणवत्ता को लेकर के जागरूकता बढ़ाने के लिए की जा रही है जिससे कि उपभोक्ता श्री अन्न के गुणों से जागरूक हो और दैनिक आहार में इसको शामिल करें, इससे वे स्वस्थ रहेंगे, खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे।इस असवर पर खंड विकास अधिकारी, मेहदावल अमरेश सिंह चौहान, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राजेश पांडेय, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अशोक मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी दीप श्रीवास्तव, शैलेंद्र यादव, प्राविधिक सहायक राजेश कुमार, संजय यादव एवं पीपीएस मनीराम सहित सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!