गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती अभियान चलाकर मनाएगी भाजपा

बलरामपुर। आगामी 31 अक्टूबर को पूरे देश में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती को भाजपा अभियान के तौर पर मनाएगी। पार्टी ने पटेल की जयंती को बूथ स्तर तक मनाने का निर्णय किया है। यह बातें सोमवार को सरदार पटेल 125वीं जयंती समारोह अभियान के तहत आयोजित अटल भवन कार्यालय पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कही। प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 65 रियासतों को जोड़कर देश का निर्माण सरदार पटेल ने किया। पीएम मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा सरदार पटेल की बनवाकर सम्मान देने का कार्य किया है। कहा कि आगामी 31 अक्टूबर को सरदार पटेल के जयंती को बूथ स्तर तक मनाया जाएगा। वहीं जिले भर में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 6 से 25 नवंबर तक जिले के प्रत्येक विधानसभा में पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा 8 किलोमीटर तक निकाली जाएगी। इसके बाद समापन भाषण के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इसी के साथ विद्यालय में निबंध, भाषण प्रतियोगिता एवं सरदार पटेल के जीवन पर चर्चा आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सरदार पटेल के योगदान को जानना है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के सरकार में प्रदेश भर के प्रत्येक जिले में पटेल पार्क का निर्माण 100 एकड़ में कराया जाएगा। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह व जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!