भीम युवा वाहिनी संगठन करेगा 19 सितंबर को न्याय के लिए पैदल मार्च

बस्ती। भीम युवा वाहिनी संगठन द्वारा 19 सितंबर को एक बड़ा पैदल मार्च आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बस्ती जिले के थाना लालगंज क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है। यह मार्च हाल ही में हुए हैवानियत भरे कांड के खिलाफ विरोध दर्ज कराने और पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए किया जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव और प्रदेश अध्यक्ष अजय राव ने संयुक्त बयान जारी कर आम जनता से बड़ी संख्या में पैदल मार्च में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ष्यह लड़ाई सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की अस्मिता और न्याय की लड़ाई है। हम सबको मिलकर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी होगी। पैदल मार्च को सफल बनाने हेतु संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वे लोगों को इस मार्च के उद्देश्य से अवगत कराते हुए पर्चे वितरण कर रहे हैं और उन्हें 19 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।भीम युवा वाहिनी संगठन का यह कदम जनसामान्य को न्याय और सामाजिक समानता की ओर एकजुट करने का प्रयास है। अब देखना यह होगा कि इस मार्च में कितनी बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं और प्रशासन इस जनआंदोलन पर कैसी प्रतिक्रिया देता है।




