उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
अधिकारियों की उपस्थिति में किसानों को मिला यूरिया खाद

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरगवार में बने वी. पैक्स कोटिया दीगर द्वारा बुधवार को 71 बोरी यूरिया खाद का बितरण किया गया। वितरण से पूर्व लाइन में किसानों को टोकन (पर्ची) दे दिया गया था, जिससे भीड़ पर काबू पाया जा सके। यूरिया खाद के बितरण में राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह मय टीम द्वारा किसानों के आधार कार्ड एवं खतौनी सत्यापन के बाद किसानों को यूरिया खाद (उर्वरक) उपलब्ध कराया गया। तो वहीं बीते मंगलवार को 299 बोरी यूरिया खाद की बिक्री की गयी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह, सचिव संतराम यादव, सहयोगी रमेश कुमार यादव, नीलेश यादव आदि मौजूद रहे।




