ब्लाक मिठवल के पुरैना में मनरेगा कार्यों में चल रहा भ्रष्टाचार का नंगा खेल

मिठवल/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड मिठवल पुरैना में मनरेगा कार्यों में कई वर्षों से भ्रष्टाचार का नंगा खेल चल रहा है। आपको बता दें कि फोटो से फोटो खिंचवाकर आनलाइन साइड पर चार से छः मजदूरों को दिखा, कई मास्टर रोल पर वही आदमी काम करते नजर आयें हैं। सूत्रों की मानें तो वर्षों से कार्यरत सचिव सम्बन्धित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान को डील करने वाले के रिश्तेदार है। भ्रष्टाचार में साथ देकर सचिव साहब रिश्तेदारी निभा रहे हैं। आनलाइन साइड पर पर मिठवल पुरैना में चल रहे मनरेगा कार्य में 116 मजदूर कार्य कर रहे हैं। जनपद सिद्धार्थनगर में मनरेगा कार्य की तरह ही ग्राम पंचायत पुरैना मनरेगा चल रहा है। ग्राम पंचायत पुरैना का कार्य कोडरू ्र151012114/स्क्/ 958486255824865897, डेत छव.रू4759, श्रमिकों की संख्यारू116, कार्य नामरू पुरैना में शिवम के खेत से पेशकार के खेत होते हुए बूढ़ापार सरहद तक मिट्टी कार्य। वहीं विकास खण्ड मिठवल के खण्ड विकास अधिकारी एसी कमरे में बैठ कर योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे हैं। यदि मौके पर जाकर करते निरीक्षण तो यह भ्रष्टाचार का खेल रुक सकता है।जानकारों की मानें तो ग्राम रोजगार सेवक और टीए व सचिव मिलकर गोलमाल करते हैं। वहीं बीडीओ भी हिस्सा लेकर जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति करते हैं। सूत्रों की मानें अगर उक्त ग्राम पंचायत में कार्य को विधिवत जांच हो तो बहुत बड़ा गोलमाल नजर आयेगा।




