बहराइच जिले के विभिन्न तहसीलों में“सम्पूर्ण समाधान दिवस”का किया गया आयोजन

बहराइच। नानपारा: जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी बहराइच मोनिका रानी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील नानपारा में उपस्थित रहकर ष्सम्पूर्ण समाधान दिवसष् की अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने तथा निस्तारित प्रार्थना पत्रों की आख्या समय से प्रेषित करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा कुछ शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित कर मौके पर जाकर जाँचकर निस्तारण करने हेतु रवाना किया गया। इस दौरान प्रशासन, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। पयागपुर: पयागपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का उप जिलाधिकारी बहराइच की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत सुदूर क्षेत्रों से विभिन्न समस्याओं को लेकर जनता ने अधिकारियों के समक्ष समस्या के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जमीन संबंधी वरासत पैमाइश चक रोड तथा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण संबंधित प्रार्थना पत्र आए इस पर अधिकारियों ने सुनवाई कर कुछ शिकायत का निस्तारण करने के लिए टीम गठित कर मौके पर जाकर जांच करने हेतु रवाना किया और कुछ शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।




