गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक संपन्न

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बांसी/सिद्धार्थनगर। भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन सिद्धार्थनगर की बैठक जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र धर द्विवेदी की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया कि नवंबर और दिसंबर माह का शुल्क जमा कर दें स संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए व संगठन को मजबूत करने के लिए भी विचार विमर्श किया गया।

उन्होने कहा कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के तरफ से रैन बसेरा स्थापित किया जाएगा। बैठक के अन्त मे जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव के भाई के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया गया। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख मृतक देवेंद्र श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित किया। बैठक में आदित्य प्रकाश त्रिपाठी ,सतीश चंद्र त्रिपाठी, अजय मणि त्रिपाठी, सौरभ सिंह, फिरोज खान, अब्दुल नईम, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button