गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

टीकुर सकारपार चौराहे पर मेडिकल दुकानदार और पत्नी पर हुआ हमला, 10 लोगों ने की फायरिंग

बांसी/सिद्धार्थनगर। थाना चौकी सकारपार अन्तर्गत टीकुर सकारपार चौराहे पर शाम करीब 5 बजे एक मेडिकल दुकानदार और उसकी पत्नी पर 10-12 अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। दुकानदार रईश अपनी मेडिकल शॉप पर बच्चे के साथ मौजूद थे। आपको बता दें कि हमलावर अचानक मेडिकल दुकान पर पहुंचे और बिना कुछ कहे रईश पर लात-घूंसों से हमला करने लगे। पति को बचाने आयीं पत्नी को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा। रईश ने जब अपना बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोलियां पास से निकलीं और परिवार बाल-बाल बच गया। हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गये। सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्र के हमलावरों के मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!