बढ़नी तिराहे पर मणेन्द्र मिश्रा ने कराया रोजा इफ्तार पार्टी

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी तिराहे पर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा की ओर से रविवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, रोजेदार आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।इस अवसर पर मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि सिद्धार्थनगर तथागत बुद्ध की भूमि है और यहां से पूरी दुनिया में शांति, मानवता और सामाजिक सौहार्द का संदेश जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार का आयोजन इसी भावना को मजबूत करने की एक पहल है।कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने लोगों से अमन-चैन और भाईचारे के साथ रहने तथा एक-दूसरे की मदद करने की अपील की। वहीं पूर्व सांसद कुशल तिवारी ने कहा कि भारत की परंपरा सर्वधर्म समभाव की रही है और इसे और मजबूत करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की।इफ्तार पार्टी में पूर्व विधायक अनिल सिंह, प्रदेश सचिव अजय चौधरी, विधायक प्रतिनिधि डुमरियागंज जहीर मलिक, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुरलीधर मिश्रा, डॉ. सरफराज अंसारी, जयकरन गौतम, प्रदेश सचिव राम मिलन भारती, जिला महासचिव कमरुज्जमा, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक शकील शाह, जिला सचिव हरिराम यादव, प्रदेश सचिव जावेद खान, मसूद खान, डॉ. शराफुद्दीन, इफ्तिखार मैनेजर, पूर्व चेयरमैन निसार बागी, पूर्व प्रमुख जाकिर हुसैन, डॉ. इस्तहाक, राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक इब्राहिम बाबा, जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ गोपाल फौजी, राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा अजय चौरसिया, जोन प्रभारी राकेश दूबे, अकील अहमद उर्फ मुन्नू, सभासद निजाम व निसार, सेक्टर प्रभारी हरिनाथ यादव व शफात, विधानसभा अध्यक्ष इटवा बबलू खान, ब्लॉक अध्यक्ष इटवा सुनील यादव, मुस्तफा, जहीर नेता, प्रधान गयासुद्दीन, सोनू यादव, राकेश कुमार, मुजम्मिल प्रधान, सईद आलम, शादाब, इरशाद, शफीक, वाहिद, डॉ. मोईन, मारूफ खान, मतलूब खान, अब्दुल मन्नान, जलाल, फैजान, करतब यादव, डॉ. खालिद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




